कर्ज का दुरूपयोग :-
कई बार ऐसा होता है कि किसी के विकट समय आने पर कोई हमसे/आपसे आर्थिक मदद💸💸 मांगता है, और हम अक्सर इमोशन 😥😥 में आकर आर्थिक रूप से कर्ज देकर मदद कर देतें है ||
धीरे-धीरे समय बीतता चला जाता है, और आपका कर्जदार वर्षो बाद भी आपका कर्ज चुकता नहीं कर पाता जबकि अपने घर में फिजूल की ऐसे सामान जैसे महंगे स्मार्टफोन/टीवी/फ्रीज📺📱 इत्यादि पर खर्च करता है जिसके बीना भी अपना जीवन जी सकता है और उसकी आर्थिक स्थिति ऐसी होती है जो इन खर्चो की गवाही नही🙌 देती | लेकिन आपका कर्ज सालो साल बरक़रार रहता है || समय के साथ आपके कर्ज की राशी का मूल्य भी बढ़ता रहता है भले ही आप कर्ज ब्याज पर ना दिए हो ||
आप भले ही कुछ कह ना 😐😐पायें लेकिन ऐसी मानसिकता रखने वालों को फिर कभी जरुरत पड़ने पर मदद करने की हिम्मत हम/आप नहीं 😡😡जुटा पाते और अपनी इन्ही दिखावे/फिजूलखर्ची मानसिकता की वजह से ऐसे लोग ताउम्र परेशान 😭😭रहते हैं ||
अपनी मेहनत की कमाई को इमोशन में आकर ऐसे लोगो पर किसी भी रूप में बरबाद ना करें और आप भी किसी के कर्ज का दुरूपयोग करते हो तो आपका समय अच्छा होने पर पहले धीरे धीरे उन कर्ज को चुकता कर अपने सर का बोझ हटा कर एक कूल 😄😄😄एहसास करें ताकि वक्त आने पर आपकी विपरीत समय में भी आपकी मदद करने वाला✋✋✋ हमेशा तैयार रहे ||
जब तक बहुत जरुरत ना हो कभी भी सिर्फ दिखावे के लिए कोई भी ऐसा सामान तब तक ना ख़रीदे👎👎 जब तक उसके लिए आप खुद सक्षम ना हो जाए और उसको खरीदने से आपके आर्थिक स्थिति पर कोई फर्क ना पड़े ||
भले ही कोई ये कहले की हम पैसे को महत्व नहीं देते वास्तव में वो झूठ 😈😈बोलते है, जिंदगी में रिश्तों के साथ साथ पैसा भी हर इन्सान की जरुरत👈 होती है और आर्थिक आजादी के लिए पैसे के महत्व को 👉हर इन्सान को समझना चाहिए ||
||| आपने पोस्ट पढ़ा📖 आपका धन्यवाद🙏🙏 |||
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें